Monday, 27 March 2017




















Hello Friends my Name is Nitin Handa, here we shall learn that

हम किसी भी लाइन को हिन्दी मे कैसे टाइप करे Online

How can we write anything in Hindi online?

1)            Go to Browser

2)            Type Quillpad


3)            Type anything in english (SMS Language)



Wednesday, 22 March 2017







For More Go to
http;//www.facbook.com/ChildhoodMemories2016




बालो का झड़ना रुकेगा सिर्फ एक प्याज से






खुबसूरत बाल हर कोई चाहता है लेकिन व्यस्त दिनचर्या के चलते बालों का ख्याल रखना नामुकिन होता जा रहा है. घर पर बालों को धोना ही कई महिलाओं को अखरता है जिसके लिए वह महंगे पार्लर में जा कर हेयर स्पा आदि लेती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं बालों की समस्याओं के लिए आपके घर में एक रामबाण इलाज मौजूद है!
बालों का झड़ना, असमय सफेदी, रूसी की समस्या तो आम हो गई है. बालों की इन उलझनों के लिए प्याज एक वरदान है! जी हाँ, प्याज आपके बालों को झड़ने, रुसी, सफेदी और गंजे होते सिर की समस्याओं को दूर करती है |
प्याज  वैसे  तो भारत में बहुत आम वरतों में होने  वाला पदार्थ है | प्याज में सल्फर (Sulfur) नामक मिनरल भरपूर मात्र में होता है , जो के बालों के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है | एक आम सा प्याज आपके बालों के बढ़ने की रफ़्तार को दोगुना तक बढ़ा सकता है |

जानते है कैसे काम आता है प्याज , हमारे बालों को घना और लम्बा करने में –

इस  प्रक्रिया में हम आपको बतायेंगे के केसे एक लाल रंग का प्याज भूरे रंग के बालों का उगना और बालों का झडना रोक सकता है | हमारे बालों का विकास  हमारे जींस (Genes) पर निर्भर करता है , लेकिन कई कारणों की वजेह से हमारे बालों का विकास रुक जाता है या कम हो जाता है | यह  विधि आप के लिए लाभदायक तो होगी ही बल्कि आगे चल कर आपके बचों को भी लाभ देगी |

विधि :–

बालों को झड़ने से रोकने के लिए बालों पर प्याज़ के प्रयोग का सबसे बेहतरीन तरीका प्याज का रस के रूप में प्रयोग करना है। प्याज के रस के फायदे, 3-5 प्याज छीलें और उन्हें अच्छे से पीस लें। इस पेस्ट को अपने हाथों से निचोड़कर इसका रस निकाल लें। अब इस रस को अपने सिर पर तथा बालों पर लगाएं। अब इस रस को सिर पर आधे घंटे तक रहने दें एवं एक हलके शैम्पू का प्रयोग करके इसे धो दें। हफ्ते में 3 बार इस पद्दति का इस्तेमाल करने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होगी। तुरंत अच्छे परिणाम पाने की आशा ना करें क्योंकि प्राकृतिक उपचारों में काफी समय लगता है।

दोबारा से बालों को उगाए प्याज का रस और शहद का उपचार (Onions and honey hair regrowth treatment)

एक कटोरी में 2 चम्मच शहद लें और इसमें एक चौथाई कप प्याज का रस डालें। इन दोनों को अच्छे से मिलाएं एवं सिर पर मसाज करते हुए धीरे धीरे लगाएं। बेहतरीन परिणामों के लिए इस प्रक्रिया का प्रयोग हफ्ते में 3 बार करें।

प्‍याज, ऑलिव ऑयल, नारियल तेल पैक-

इस पैक को बनाने के लिये कुछ प्‍याज ले कर पीस लीजिये और उसका रस निकाल लीजिये। उसमें चम्‍मच ऑलिव ऑयल और नारियल तेल मिलाइये। इस मिश्रण को बालों में लगाइये, जड़ों में इस तेल को न लगाएं। इसे 2 घंटे तक लगा रहने के बाद शैंपू से धो लें। इस पैक को आप रोज लगा सकते  हैं।

प्‍याज, बियर और नारियल तेल-

बियर और नारियल तेल के साथ प्‍याज के गूदे को मिलाइये और बालों में लगा लीजिये। इस मिश्रण को 1 घंटे तक बालों में रखना है इसके बाद शैंपू कर लेना है। इससे बलों में शाइन आएगी और वह घने दिखेगें।










For More Like
http;//www.facbook.com/ChildhoodMemories2016

           










       
शहद और दालचीनी से वजन घटाने का नुस्खा


दालचीनी और शहद को इन तरीकों से इस्तेमाल में लाकर वजन घटा सकते हैं:
1. शहद, दालचीनी और पानी वजन कम करने के लिए आप शहद, दालचीनी और पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह बेहद आसान और कारगर उपाय है. उबले हुए पानी में समान मात्रा में दालचीनी और शहद डालकर इसे अच्छी तरह मिला लें. इस पेय को खाली पेट पीने से कुछ ही दिनों में  फर्क दिखना शुरू हो जाएगा.
2. शहद और दालचीनी शहद और दालचीनी को एक साथ इस्तेमाल में लाकर भी वजन घटाया जा सकता है. दालचीनी को बारीक पीस लें और इसे शहद में मिलाकर खाएं. हर रोज एक चम्मच ये पेस्ट खाने से कुछ ही दिनों में परिणाम नजर आने लगेंगे.
3. शहद, दालचीनी और नींबू का रस वजन कम करने के लिए नींबू का रस भी काफी कारगर है. नींबू के रस को दालचीनी और शहद के साथ मिलाकर इस्तेमाल में लाने से दोगुना फायदा होता है. वजन कम करने के साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी संतुलित रखने में मददगार होता है.
4. शहद, दालचीनी और ग्रीन टी वजन कम करने के लिए बहुत से लोग ग्रीन टी पर भरोसा करते हैं. इसे शहद और दालचीनी के साथ मिलकार पीने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं. आप हर रोज इसे खाली पेट ले सकते हैं. दोस्तों इस पोस्ट को शेयर करना न भूले. आपके एक शेयर किसी के बहुत काम आ सकता है |